उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

कांग्रेस का बड़ा ऐलान, विधानसभा स्तर पर होंगे धरना-प्रदर्शन….

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनकांग्रेस पार्टी ने प्रदेशभर में स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर व्यापक आंदोलन की रणनीति तैयार की है। इसी क्रम में आज कांग्रेस भवन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अगले तीन माह तक पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर स्थानीय मुद्दों को उठाएंगे और विधानसभा स्तर पर जन जागरण अभियान के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खेत के रास्ते और गूल के विवाद में हुई मारपीट का खुलासा,ऑपरेशन प्रहार के तहत चार आरोपी गिरफ्तार

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जनता महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रही है। कांग्रेस इन मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर अपराधियों की ‘कुंडली’ खंगाल रही नैनीताल पुलिस, 378 सिम और 361 IMEI नंबर रडार पर; ठगों पर कसा शिकंजा

उन्होंने बताया कि आंदोलन के तहत 16 फरवरी को कांग्रेस पार्टी राज्यपाल आवास का घेराव करेगी। इसके माध्यम से सरकार की नीतियों और जनविरोधी फैसलों के खिलाफ आवाज़ बुलंद की जाएगी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल विरोध करना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को सामने लाकर उनके समाधान के लिए दबाव बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अनुशासन और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को सफल बनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन स्वरोजगार योजना से बदली प्रशांत की जिंदगी, 99.32 लाख की परियोजना से शुरू किया होटल व्यवसाय

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह जन आंदोलन पूरी तरह स्थानीय मुद्दों पर केंद्रित रहेगा और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पार्टी का दावा है कि इस अभियान से सरकार को जनभावनाओं का वास्तविक आकलन करने का अवसर मिलेगा।