उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

हल्द्वानी पत्नी-बच्चे के सामने शख्स ने खुद मारी गोली,मौत से पहले फेसबुक लाइव_ लगाए गंभीर आरोप….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत गौलापार स्थित एक होटल में उस समय सनसनी फैल गई, जब नैनीताल घूमने आए एक व्यक्ति ने पत्नी और बच्चे के सामने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान काशीपुर निवासी सुखवंत सिंह (निवासी पैगा, काशीपुर) के रूप में हुई है।

घटना शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। सुखवंत सिंह अपनी पत्नी और 12 वर्षीय बेटे के साथ गौलापार स्थित देवभूमि होटल में ठहरा हुआ था। पुलिस के अनुसार, उसने होटल के कमरे में खुद को दाहिनी ओर से सिर में गोली मारी, जो बाईं ओर से निकल गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  अब नहीं अटकेगी किसानों की मक्का बिक्री, ड्रायर सुविधा से नमी समस्या होगी दूर….

पुलिस के मुताबिक, सुखवंत सिंह पहले अपनी पत्नी और बच्चे के सामने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश कर रहा था। पत्नी और बच्चे ने उसे रोकने का प्रयास किया, इस दौरान हथियार को लेकर छीना-झपटी हुई, जिसमें दोनों को हल्की खरोंचें आईं। काफी समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना, तो पत्नी और बच्चा मदद के लिए होटल रिसेप्शन की ओर चले गए। इसी बीच कमरे में अकेले रह गए सुखवंत सिंह ने खुद को गोली मार ली।

फेसबुक लाइव में लगाए गंभीर आरोप

आत्महत्या से पहले सुखवंत सिंह ने फेसबुक लाइव आकर ऊधम सिंह नगर पुलिस और एसएसपी पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उसने दावा किया कि पुलिस उस पर झूठे मामलों में दबाव बना रही थी, पैसों के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था और एक प्रॉपर्टी डीलर से जुड़े विवाद में उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। उसने चार करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े में फंसाने और जबरन समझौते का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  आशा की लापरवाही से फैला भ्रम, सुशीला तिवारी अस्पताल में बच्चा बदलने का आरोप.....

पुलिस और परिजनों के अलग-अलग दावे

पुलिस के अनुसार, सुखवंत सिंह पर काशीपुर में धोखाधड़ी के करीब पांच मुकदमे दर्ज थे। वहीं, परिजनों का आरोप है कि एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा चार करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया था, लेकिन निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय पुलिस सुखवंत सिंह पर ही दबाव बना रही थी, जिससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता केस में जांच तेज, उर्मिला सनावर से एसआईटी की लंबी पूछताछ….

गोली की आवाज सुनते ही होटल में हड़कंप मच गया। सूचना पर काठगोदाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कमरे से हथियार बरामद कर लिया गया है। पुलिस फोरेंसिक जांच के साथ-साथ मामले की पृष्ठभूमि, फेसबुक लाइव वीडियो और लगाए गए आरोपों की भी गहन जांच कर रही है।