उत्तराखण्ड ज़रा हटके जसपुर

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार: जसपुर में 2279 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ….

ख़बर शेयर करें -

जसपुर – सरकार द्वारा संचालित ‘जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड जसपुर के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय, भरतपुर में एक वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में न्याय पंचायत भरतपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायतों सहित आसपास के क्षेत्रों से 2279 नागरिकों ने भाग लिया और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू एवं मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी द्वारा किया गया। बहुउद्देशीय शिविर में 23 विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां एक ही छत के नीचे योजनाओं की जानकारी, आवेदन और समाधान उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून डिस्ट्रिक्ट कोर्ट खाली कराया गया, BDDS-STF जांच में जुटी….

शिविर में 267 शिकायतें/आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से आधे से अधिक का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों में संबंधित विभागों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए। दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह है कि योजनाओं का लाभ सीधे नागरिकों तक पहुंचे और उनकी समस्याओं का त्वरित व प्रभावी समाधान हो, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाएं शिविरों के माध्यम से सीधे आम नागरिकों तक पहुंचें। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में उठी हर समस्या को गंभीरता से लेकर समयसीमा में निस्तारित किया जाए और पात्र लाभार्थियों के आवेदन/औपचारिकताएं पूर्ण कराई जाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में फिर शुरू होगा सत्यापन अभियान, अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की नजर….

शिविर के दौरान सिंचाई, जलभराव, श्रम कार्ड, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी आपूर्ति, विद्युत, आपूर्ति, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, उद्योग, पशुपालन, मत्स्य, डेयरी, कौशल विकास, ग्राम्य विकास, राजस्व आदि विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, जिनका मौके पर समाधान किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, 10 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं तथा 204 विभिन्न प्रकार के आवेदन फॉर्म भरवाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाओं का शुभारंभ, काशीपुर में छात्रों में उत्साह और हल्का तनाव….

शिविर में पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल, सांसद प्रतिनिधि शीतल जोशी, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, प्रधान अंकुर कुमार, हरिओम, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदौला, परियोजना अधिकारी उरेड़ा संदीप सैनी, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, खंड विकास अधिकारी कमलेश कुमार काण्डपाल, समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरुद्ध सहित अन्य विभागीय अधिकारी, क्षेत्रीय ग्रामवासी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही। यह शिविर सरकार की गांव-गांव पहुंच और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना।