उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

उत्तराखंड रोडवेज को बड़ी सौगात, बेड़े में शामिल हुईं 112 नई बसें….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड के लिए नए साल की शुरुआत एक अच्छी और राहत भरी खबर के साथ हुई है। राज्य के सार्वजनिक परिवहन को मजबूती देते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 112 नई बसें शामिल की गई हैं। सोमवार को राजधानी देहरादून में पुष्कर सिंह धामी ने इन नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नए वर्ष पर यह राज्य के लिए खुशी और गर्व का क्षण है। परिवहन निगम के बेड़े में नई बसों के शामिल होने से न केवल प्रदेश का ट्रांसपोर्ट सिस्टम और अधिक सुदृढ़ होगा, बल्कि प्रदेश के भीतर और बाहर से आने वाले यात्रियों को भी बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  फिट इंडिया अभियान के तहत मेला-2026 में युवाओं का उत्साह चरम पर….

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार लगातार सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि आम जनता, पर्यटक और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग सुगम यातायात सुविधा से जुड़ सकें। नई बसों के संचालन से यात्रियों को समयबद्ध सेवा, आरामदायक सफर और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, ये नई बसें विभिन्न रूटों पर संचालित की जाएंगी, जिससे पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के बीच यातायात व्यवस्था और अधिक सुचारु होगी। नई बसों के जुड़ने से रोडवेज की सेवाओं में विस्तार होगा और यात्रियों की बढ़ती मांग को भी पूरा किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी को जिज्ञासा पर गर्व, जेईई मेन्स में शानदार उपलब्धि….

नई बसों की सौगात से उत्तराखंड रोडवेज को नई ऊर्जा मिली है और यह कदम राज्य में आधुनिक, सुरक्षित और मजबूत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की ओर एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लियाकत हुसैन के निधन पर शोक, परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना….