उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नए साल पर नैनीताल बना पहली पसंद, होटल बुकिंग 70 फीसदी पार….

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – नववर्ष के जश्न को लेकर नैनीताल में पर्यटन की रौनक तेज हो गई है। नए साल का स्वागत करने के लिए सैलानियों का लगातार शहर में आगमन हो रहा है। 31 दिसंबर और नववर्ष के अवसर पर नैनीताल के होटलों के लगभग 70 प्रतिशत कमरे पहले ही बुक हो चुके हैं, जिससे पर्यटन कारोबारियों में उत्साह का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  शाम ढलते ही पत्थरबाजी से सहमे लोग, कुमाऊं आयुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि हालांकि नववर्ष पर अच्छी बुकिंग है, लेकिन आने वाले सप्ताहांत में सैलानियों की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है। मौसम के अनुकूल रहने और छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल का रुख कर सकते हैं। माल रोड, नैनी झील और आसपास के पर्यटक स्थलों पर चहल-पहल बढ़ने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  कलक्ट्रेट निरीक्षण में आयुक्त ने पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर

होटल व्यवसायियों और स्थानीय व्यापारियों को उम्मीद है कि नववर्ष और वीकेंड की भीड़ से पर्यटन कारोबार को अच्छी गति मिलेगी। वहीं प्रशासन भी बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क नजर आ रहा है, ताकि सैलानियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।