उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

मुखानी क्षेत्र में दो बाइकों की चोरी, पुलिस ने दर्ज किए अलग-अलग मुकदमे….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – वादी सतीश जोशी पुत्र रमेश चंद्र जोशी निवासी नारीपुर लामाचौड़, मुखानी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उनकी मोटरसाइकिल प्लैटिना, रंग काला, नंबर UK04D-4464 की चोरी संबंधित थाना मुखानी में अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमे की विवेचना उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार को सुपुर्द की गई।

इसी प्रकार दिनांक 16.11.2025 को वादी दिनेश बिष्ट पुत्र बच्ची सिंह निवासी चंदन बिहार, अमृताश्रम, ऊंचापुल मुखानी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उनकी मोटरसाइकिल UK04V-9838 चोरी होने पर अभियोग पंजीकृत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कोडीन युक्त सिरप पर सख्ती, तीन दवाओं के नमूने जांच को भेजे….

 

इसकी विवेचना उप निरीक्षक अविनाश मौर्य को सुपुर्द की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल को मामले के शीघ्र खुलासे व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की उपलब्धियों का जश्न, हरिद्वार में भव्य कार्यक्रम 7 मार्च को….

निर्देश के क्रम में सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।

टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज का गहन अवलोकन किया गया व अन्य माध्यमों से पूछताछ की जिसके फलस्वरूप दिनांक 24.11.2025 को पारस देवका पुत्र राजेंद्र सिंह देवका उर्फ राजन

यह भी पढ़ें 👉  राम सेवक सभा के जुलूस में झूम उठा मल्लीताल, फूलों की होली ने जीता दिल….

निवासी देवपुर देवका, कमलवागांजा, थाना मुखानी, जिला नैनीताल (उम्र 28 वर्ष) को खुशालपुर नई आबादी से जंगल को जाने वाली सड़क दोनों चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी

  1. मोटरसाइकिल UK04D-4464 (प्लैटिना, काला रंग) — FIR No. 250/25
  2. मोटरसाइकिल UK04V-9838

पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार
  2. उप निरीक्षक अविनाश मौर्य
  3. कॉन्स्टेबल कुंदन शाही
  4. कॉन्स्टेबल पूरन सिंह