उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में सनसनी: बेस अस्पताल के पास सड़क किनारे कंबल में लिपटा मिला युवक का शव….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – रविवार शाम बेस अस्पताल के पास सड़क किनारे कंबल में लिपटा एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  ‘लखपति दीदी’ अब बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’, रामनगर में सरस मेले का आगाज; महिला समूहों के उत्पादों की जमकर सराहना

मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। उसके शरीर पर केवल काली टी-शर्ट और कच्छा था। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जलागम योजनाओं की समीक्षा में मंत्री कैड़ा का जोर, नदियों के पुनर्जीवीकरण से लेकर ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर फोकस

फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत के कारणों का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस मृतक की पहचान और घटना के कारणों की पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  परिवार की चिंता बनी पुलिस की जिम्मेदारी, दो घंटे में लापता नाबालिग को खोज लाई पुलिस