उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

बिंदुखत्ता के समर्पित समाजसेवी प्रमोद कालौनी 2027 की तैयारी में मैदान में….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – बिंदुखत्ता क्षेत्र की जनसेवा और संगठनात्मक प्रतिबद्धता की पहचान बन चुके समाजसेवी प्रमोद कालौनी अब 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट गए हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान कर क्षेत्रीय और राजनीतिक हलकों में नई हलचल पैदा कर दी है।

तीन दशक से अधिक समय से जनता की सेवा में समर्पित प्रमोद कालौनी का जीवन संघर्ष, प्रतिबद्धता और जनसरोकारों की मिसाल रहा है। उन्होंने 1986 में क्षेत्रीय भूमिहीन संगठन समिति के अध्यक्ष के रूप में जनसेवा का सफर शुरू किया। इसके बाद 1990 में केंद्रीय भूमिहीन संगठन समिति के सदस्य के रूप में भूमिहीनों के अधिकारों की आवाज़ बने। 1999 और 2002 में लालकुआं दुग्ध संघ के डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए और किसानों के हित में सक्रिय भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें 👉  4G टावर विस्तार की तैयारी, कई क्षेत्रों में भूमि चयन जारी….

राजनीतिक क्षेत्र में उन्होंने 2008 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता के महामंत्री, 2010 में भूमिहीन संघर्ष समिति के संगठन मंत्री, और 2011 में कांग्रेस के जिला प्रवक्ता के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। 2018 में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहते हुए संगठन को नई दिशा दी, जबकि वर्तमान में वे 2023 से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

प्रमोद कालौनी ने कहा —

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी सर्विलांस से पकड़ा गया शातिर साइबर फ्रॉड….

“जनता के सहयोग और आशीर्वाद से मैं बिंदुखत्ता समेत लालकुआं के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरा जीवन जनता की सेवा और क्षेत्र के उत्थान के लिए समर्पित रहा है।” उनके कांग्रेस से मैदान में उतरने की घोषणा के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। संगठन में वर्षों का अनुभव, जनसंपर्क की गहरी पैठ और ईमानदार छवि प्रमोद कालौनी को 2027 में कांग्रेस का मजबूत दावेदार बना रही है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में सख्त सुरक्षा घेरा: एक्सेस कंट्रोल से लेकर QRT तक तैनात….