उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में चलती कार में लगी आग, डॉक्टर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी हल्द्वानी में शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नीलकंठ हॉस्पिटल के मालिक डॉ. गौरव सिंघल की चलती हुई हुंडई क्रेटा कार गांधी स्कूल के पास अचानक आग की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि डॉक्टर की सतर्कता और फायर ब्रिगेड की तत्परता से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर अपराधियों पर सख्ती, दो शातिर अपराधियों को जिले से किया बाहर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सफर के दौरान कार से जलने की गंध आने पर डॉ. गौरव ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी और बाहर निकल आए। कुछ ही पलों में कार से धुआं उठने लगा और आग की लपटों ने वाहन को घेर लिया। यह नजारा देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक अभियान तेज, नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई

स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से आसपास खड़े वाहन और राहगीर बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद डॉ. गौरव ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि यदि वह कुछ देर और वाहन में रहते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने और अपने वाहनों की नियमित जांच कराने की सलाह भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मार्ग पर स्टंट का वीडियो वायरल,“ऑपरेशन प्रहार” में थार चालक पर MV एक्ट में कार्रवाई