उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

भाजपा की बड़ी जीत, पंचायत चुनाव में कांग्रेस को करारा झटका….

ख़बर शेयर करें -

नैनीतालउत्तराखंड के पंचायत चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को करारा झटका दिया है। पंचायत चुनाव को वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है, जिसमें भाजपा ने अधिकांश जिलों में बढ़त हासिल कर कांग्रेस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मिठाई और डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता जांचने बाजार में उतरी खाद्य विभाग की टीम, पांच दुकानों को 15 दिन की मोहलत

राज्य के दस जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा के खाते में गई, जबकि कांग्रेस केवल एक सीट पर सिमट गई। नैनीताल जिले का परिणाम अभी आना बाकी है, जहाँ भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतीय क्षेत्रों में भेजे जाने वाले राशन पर प्रशासन की पैनी नजर, कमलुवागांजा गोदाम में चावल की गुणवत्ता जांची

गौरतलब है कि प्रदेश के 12 जिलों में ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत उपाध्यक्ष पदों के साथ सात जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान नैनीताल में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार विवाद भी हुआ, जो मामला हाईकोर्ट तक जा पहुंचा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पंचायत चुनावों के नतीजों ने भाजपा का पलड़ा भारी कर दिया है और इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए 2027 विधानसभा चुनावों से पहले की बड़ी जीत माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘भाई मुझे बचा लो...’ कहता रहा जितेंद्र, 40 फीट नीचे गिरने के बाद अस्पताल में तोड़ा दम; इलाज में लापरवाही के आरोप