उत्तराखण्ड ज़रा हटके बाजपुर

बाजपुर में लेवड़ा नदी उफान पर, इंदिरा कॉलोनी जलमग्न….

ख़बर शेयर करें -

बाजपुरपर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण बाजपुर की लेवड़ा नदी में जल स्तर बढ़ने से इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जिसमे अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय एवं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर द्वारा मौके पर जा कर जलप्रभवित क्षेत्रों अवाम प्रभवितो के घरों का मुआयना किया इस जलभराव से प्रभावित परिवारों के लगभग 1000 से 1200 व्यक्तियों को जिला प्रशासन ऊधम सिंह नगर द्वारा तत्काल राहत प्रदान की जा रही है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में उपजिलाधिकारी ,खाद्यान्न विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावित लोगों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया गया है

यह भी पढ़ें 👉  जनसंवाद से पुलिसिंग मजबूत करने की पहल, एसएसपी ने सुनीं व्यापारियों और नागरिकों की समस्याएं

एवं रात्रि भोजन की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उप जिलाधिकारी बाजपुर डॉ. अमृता शर्मा के निर्देशन में आपदा राहत कार्यों को गति दी जा रही है। जलभराव से प्रभावित परिवारों को आपदा मद से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें प्रभावित परिवारों की सूची तैयार कर प्रशासन को उपलब्ध कराएंगी, ताकि समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से सहायता प्रदान की जा सके। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की आवश्यक सहायता हेतु तत्पर है।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा पखवाड़े में मुख्यमंत्री धामी का संदेश—जनसेवा ही सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता