उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

लालकुआं को स्वच्छता में बड़ी उपलब्धि, 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों में उत्तराखंड में टॉप पर….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – सर्वेक्षण 2025 में एक बार फिर से मध्य प्रदेश के इंदौर का डंका बजा है लेकिन गुजरात के अहमदाबाद को बड़े शहरों में सबसे स्वच्छ के तौर पर पहली रैंक दी गई है। जबकि उत्तराखंड के एकमात्र शहर लाल कुआं को 20 हजार से काम जनसंख्या वाली केटेगरी में राज्य में पहला पुरस्कार प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम-नैनीताल में यातायात व्यवस्था पर पुलिस की नजर, नियमों के पालन की अपील

यहां गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में 75 शहरों को 74 अवॉर्ड चार कैटेगरी में बांटे गए। विज्ञान भवन में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024 के दौरान लालकुआं, नैनीताल को उत्तराखंड के होनहार स्वच्छ शहर से सम्मानित किया गया। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लाल कुआं नगर पंचायत के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी तथा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह को ट्रॉफी प्रदान की।

यह भी पढ़ें 👉  मनप्रीत और अंकित की तलाश में पुलिस की कार्रवाई, आमजन से मांगी मदद

देश के सबसे साफ शहरों में इंदौर पहले, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर को दूसरा और कर्नाटक के मैसरु को तीसरा स्थान मिला है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की कैटेगरी में गुजरात का अहमदाबाद सबसे स्वच्छ शहर बनकर उभरा है। गौरतलब हो कि केंद्र सरकार ने 2036 ओलंपिक खेलों के लिए अहमदाबाद का चयन किया है। इतना ही केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर अहमदाबाद के लिए ही दावेदारी की है।