उत्तराखण्ड क्राइम जसपुर

अवैध शराब कसेदगी की रोकथाम हेतु कॉम्बिंग…..

ख़बर शेयर करें -

जसपुर – पंचायत चुनाव के दृष्टिगत कोतवाली जसपुर पुलिस टीम – वoउoनिo जावेद मलिक , उoनिo गोविंद सिंह मेहता, उoनिo सुशील कुमार, उoनिo संतोष देवरानी, उoनिo इंदर सिंह, हेoकo वीरेंद्र, कo जलाल, कo प्रशांत, कo सुरेश टम्टा, कo जयदेव, कo विकाश सैनी द्वारा अवैध कच्ची शराब कसीदगी की रोकथाम हेतु

यह भी पढ़ें 👉  मनप्रीत और अंकित की तलाश में पुलिस की कार्रवाई, आमजन से मांगी मदद

पतरामपुर चौकी क्षेत्र में तीरथनगर मंदिर से लेकर मालधन-रामनगर बॉर्डर तक जंगल/खेतों, बरसाती नालों के किनारे करीब 8-10 कीoमीo पैदल कॉम्बिंग की गई! स्थानीय लोगो को अनाउसमेंट के माध्यम से अवगत कराया गया की कच्ची शराब की कसीदगी, क्रय-विक्रय करने वालो के विरुद्ध गुंडा/गेंगस्टर/129 G आदि कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी!

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 में परिवारों से शिक्षा, रोजगार और निवास संबंधी जानकारी ली जाएगी

जसपुर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में से अभी तक 03 लोगो के विरुद्ध चालानी रिपोर्ट जिलाधिकारी महोदय को प्रेषित की गई है आदेश प्राप्त होने पर जिला बदर की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी व 18 अवैध शराब सक्रिय तस्करों के विरुद्ध पाबन्द मुचलका कराने वास्ते 129 G BNSS की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी महोदय जसपुर को प्रेषित की गई है!