उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में आयोजित करियर काउंसलिंग कार्यक्रम में छात्रों को करियर चुनने के लिए प्रेरित किया गया….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में आयोजित दो दिवसीय ‘मेगा करियर काउंसलिंग’ कार्यक्रम का दूसरा दिन भी छात्रों के लिए बेहद ज्ञानवर्धक रहा। आज के सत्र में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्रों को उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

दूसरे दिन के अंतिम तीन वक्ताओं में शामिल थे:

यह भी पढ़ें 👉  सट्टे की खाईबाड़ी करते पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, बनभूलपुरा में चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई

डॉ. डेज़ी अलेक्जेंडर: डीन, स्कूल ऑफ लॉ, जीईयू, जिनके पास 30+ वर्षों का अनुभव है, उन्होंने कानून के क्षेत्र में छात्रों को सफल करियर बनाने के लिए आवश्यक जानकारी और मार्गदर्शन दिया।

अंशुल नंदा: जीएम, करियर सर्विसेज और स्टूडेंट एक्सपीरियंस, जीईयू उन्होंने मैनेजमेंट के क्षेत्र में करियर के विभिन्न पहलुओं और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. ज्योति छाबड़ा: फैशन डिज़ाइन फैकल्टी हेड,  जीईयू फैशन के क्षेत्र में नवीनतम रुझानों, अवसरों और एक सफल करियर के लिए आवश्यक कौशल के बारे में छात्रों को बताया।

यह भी पढ़ें 👉  मिठाई और डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता जांचने बाजार में उतरी खाद्य विभाग की टीम, पांच दुकानों को 15 दिन की मोहलत

इन विशेषज्ञों ने छात्रों के सवालों के जवाब दिए और उन्हें सही करियर पथ चुनने में मदद की। इस कार्यक्रम ने छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी प्राप्त करने और अपने भविष्य के लिए सूचित निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान, उन छात्रों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने 80% से अधिक अप्राप्त किए थे, जो उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  जलागम योजनाओं की समीक्षा में मंत्री कैड़ा का जोर, नदियों के पुनर्जीवीकरण से लेकर ग्रामीणों की आय बढ़ाने पर फोकस