उत्तराखण्ड हल्द्वानी

कालाढूंगी में भीषण सड़क हादसा: तीन बाइकें टकराईं, आग की लपटों में झुलसे चार, दो की मौत….

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी। कालाढूंगी-हल्द्वानी मार्ग पर वन निगम के पास शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन बाइकों की आपस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि सभी बाइकों में आग लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  मिठाइयों में मिलावट पर कसेगा शिकंजा, रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले हल्द्वानी में खाद्य विभाग का विशेष अभियान

हादसे में दो लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस और दमकल टीम ने आग बुझाई और घायलों को तुरंत हल्द्वानी अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी डकैती कांड में पुलिस को बड़ी सफलता, चार और नकाबपोश आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल, कालाढूंगी पुलिस मृतकों और घायलों की शिनाख्त में जुटी हुई है। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।