उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत ने किया लालकुआं पीएचसी का निरीक्षण……

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- सीएमओ डॉ. हरीश चंद्र पंत ने मंगलवार को लालकुआं पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाएं सुचारू पाई गईं, साथ ही दवाओं की उपलब्धता भी मिली। सीएमओ ने बताया कि चिकित्सालय में जल्द से जल्द एक्स रे मशीन लगाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कानून व्यवस्था को लेकर जिला मजिस्ट्रेट सख्त, पांच अपराधी छह माह के लिए जिला बदर - दो नोटिस भी निरस्त

 

साथ ही एक सप्ताह में अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, तीमारदारों से शालीन व्यवहार रखने, क्षेत्र के लोगो के आयुष्मान कार्ड बनवाने आदि के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ‘लखपति दीदी’ से ‘करोड़पति दीदी’ बनने की ओर कदम, नैनीताल में एमयूवाई चौपाल शुरू; गांव-गांव पहुंचेगी उद्यमिता की सुविधा