उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्दुचौड़

गौला खनन मजदूर उत्थान समिति ने डीएलएम को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

ख़बर शेयर करें -

हल्दूचौड- गौला खनन मजदूर उत्थान समिति का शिष्टमंडल समिति के अध्यक्ष रमेश चंद जोशी के नेतृत्व में शनिवार को डीएलएम धीरेंद्र बिष्ट से मिला और छह सूत्री मांगपत्र सौंपा। इसमें गौला में अंडर लोड 108 क्विंटल उप खनिज निकासी गेटों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे, निकासी गेटों पर सीसीटीवी लगाने और साप्ताहिक अवकाश के अलावा अन्य अवकाश में भी अगले दिन निकासी बंद की प्रक्रिया शुरू करने,

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC और UKSSSC परीक्षाओं के लिए नैनीताल पुलिस की व्यापक तैयारी

 

कांटे वालों का 15 दिन के अंदर स्थानांतरण की प्रक्रिया अपनाने की मांग की। डीएलएम ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहां महामंत्री जीवन कबडवाल, सचिव इंद्र सिंह नयाल, मीडिया प्रभारी रमेश कांडपाल, गणेश बिरखानी, विजय बिष्ट, मोहन पांडे आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई सुनवाई, तीन मामलों में समझौता तो तीन न्यायालय को भेजे गए