उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

वन तस्कर एवं वन कर्मियों पर फायरिंग करने वाले कुख्यात अपराधी संगत सिंह उर्फ संगी की पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-  ऊधम सिंह नगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के जिले को अपराध और अपराधी मुक्त करने की मुहिम में बीती देर रात वन तस्कर एवं वन कर्मियों पर फायरिंग करने वाले कुख्यात अपराधी संगत सिंह उर्फ संगी की पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया उसे पाव में गोली लगी है। यह अपराधी फायरिंग करने का आदी बताया जाता है। इसने ही वन कर्मियों पर फायरिंग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  वारंटियों की धरपकड़ तेज, बनभूलपुरा में दो आरोपी गिरफ्तार

 

इस शातिर बदमाश के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में गंभीर धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने चेतावनी दी है कि ऐसे कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त संगत सिंह उर्फ संगी पुत्र कुलदीप सिंह निवासी हरिपुरा हरसान थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर जो थाना गदरपुर पर पंजीकृत मुकदमा एफआईआर नम्बर-232/2024 धारा-109(1)/121(2)/132/191(3)/3(5) बीएनएस व धारा-26 वन अधिनियम व थाना केलाखेड़ा पर पंजीकृत मुकदमा एफआईआर नम्बर-105/2024 धारा-121(1)/132/190/190(2) बीएनएस में वाँछित चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर देर रात चेकिंग, ड्रंकन ड्राइविंग समेत 70 वाहनों पर कार्रवाई

 

पुलिस को इसकी तलाश थी। यह अभियुक्त लकड़ी चोरी व फायरिंग करने का आदी है तथा शातिर किस्म का बदमाश है। पुलिस ने इसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार इसके विरुद्ध वन विभाग व अन्य मामलों के 51 अभियोग पंजीकृत हैं। इसका आपराधिक इतिहास भी है, लेकिन यह अपनी जमानत करा कर लगातार अपराध कर रहा था। पुलिस अब इससे पूछताछ करके इसके गैंग से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाएगी।