उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

लालकुआँ कांग्रेस कमेटी के कार्यकताओं ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन…….

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- लालकुआँ कांग्रेस कमेटी के कार्यकताओं ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों एंव बिगडती कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ तहसील कार्यालय में जमकर प्रर्दशन कर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर रेलवे स्टेशन चौराहे पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया।इस दौरान कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची सत्यापन का आयुक्त ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

वही दिए गए ज्ञापन में काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई, गुडे़ माफिया निरंकुश होकर महिलाओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। आये दिन महिलाओं के साथ बलत्कार हो रहे कि अधिकतर मामलों में भाजपा नेताओं के नाम सामने आये है। उन्होंने अंकिता भंडारी, हत्याकांड के साथ ही आईएसबीटी गैगरेप के अलावा रूद्रपुर की महिला नर्स के साथ हुई घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी संभाग में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियम तोड़ने वालों पर बरसी सख्ती

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की महिलाएं डर और भय के माहौल में जी रही है। अब तक राज्य के पर्वतीय क्षेत्र सुरक्षित माने जाते थे लेकिन वहां भी अब लगातार जघन्य वारदातें हो रही है। आये दिन बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में सूबे की धामी सरकार पूरी तरह नाकाम सबित हो रही है। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकालकर रेलवे स्टेशन चौराहे पर राज्य सरकार का पुतला दहन किया।इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।