उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल

मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के तहत बड़ी कार्यवाही, 10 लाख की स्मैक के साथ आईटीआई का छात्र गिरफ्तार……

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन ड्रग फी देवभूमि-2025 को सार्थक करने की दिशा में ‘श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार जनपद में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बीती रात में श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, श्रीमती संगीता, सीओ लालकुआ तथा श्री नितिन लोहनी, सीओ ऑपरेशंस’ के पर्यवेक्षण में श्री भगवान महर,

यह भी पढ़ें 👉  मिठाइयों में मिलावट पर कसेगा शिकंजा, रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले हल्द्वानी में खाद्य विभाग का विशेष अभियान

 

थानाध्यक्ष चोरगलिया तथा श्री अनीश अहमद प्रभारी एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरगलिया क्षेत्र में बीती रात में मुखबिर खास की सूचना पर चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को चोरगलिया क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस द्वारा 105 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एन०डी०पी०एस० एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया। घटनास्थल- एम०वी०आर० वन विभाग बैरियर के पास, चोरगलिया, सितारगंज मुख्य मार्ग पर।

यह भी पढ़ें 👉  कार में जबरन बैठाकर जंगल ले गए दो युवक, मारपीट के बाद दी जान से मारने की धमकी; चार आरोपी गिरफ्तार

 

अभियुक्त का विवरणः- अभय पुत्र सत्य प्रकाश निवासी ग्राम अमाऊ, थाना खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर, उम्र 19 वर्ष। अभियुक्त आईटीआई का छात्र है। उद्देश्यः- अभियुक्त स्मैक को खटीमा निवासी अपने दोस्त तुषार शर्मा से खरीदकर अधिक पैसे कमाने के लालच में हल्द्वानी शहर में बेचने के लिये ला रहा था।

 

यह भी पढ़ें 👉  बारावफात के जुलूस से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था तक, रामनगर पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा प्लान; सोशल मीडिया पर भी निगरानी

बरामदगी का विवरण:-

▪️105 ग्राम अवैध स्मैक।

अभियोग का विवरण:-

मु0अ0सं0-08/24, धारा-8/21 एन०डी०पी०एस० एक्ट, थाना-चोरगलिया।

▪️श्री अनीश अहमद, प्रभारी एसओजी।

▪️उ०नि० (UT) श्री दीपक बिष्ट, थाना चोरगलिया।

▪️हेड०कानि० हेमंत सिंह, एसओजी।

▪️हेड०कानि० ललित श्रीवास्तव, एसओजी।

▪️कानि० श्री चंदन सिंह, एसओजी।

▪️कानि० श्री नवीन भट्ट, थाना चोरगलिया।

नोट:

पुलिस टीम की इस कार्रवाई के लिए एस०एस०पी नैनीताल द्वारा 2,500 रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।